Madhu Arora

Add To collaction

मां भारती के लाल

मां भारती के लाल

मां भारती का लाल है ,
जिस पर देश निहाल है।
ऐसे शूर वीरों को
शत शत प्रणाम है।
बाधाएं जिनको डराना पाती,
गोली दुश्मन को चीर जाती।
सीमाओं पर जो तैनात हैं,
करी देश पर जान कुर्बान है।
सुरक्षा से जिंदगी हम सब,
सुरक्षित घर में आज है।
  बलिदानों की ना कोई मिसाल है।
  ऐसे शूर वीर को शत-शत प्रणाम है।
  देश के लिए जो जीते हैं,
  बलिदान अपना करते हैं।
  मां भारती के प्यारे हैं
  कोटि कोटि प्रणाम है।
  जिन्हें देख सांसे भी देखो,
  दुश्मन की धडकन रुक जाती हैं।
  साहस, शौर्य ,पराक्रम आगे,
  गर्दन भी झुक जाती है।
  ऐसे मां के लाल को
  कोटि कोटि प्रणाम है।
            रचनाकार ✍️
            मधु अरोरा
             2.2.2023
   

   16
7 Comments

Gunjan Kamal

05-Feb-2023 02:18 PM

शानदार प्रस्तुति 👌🙏🏻

Reply

बहुत खूब

Reply

बहुत खूब

Reply